November 18, 2023


छठ पूजा-आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ

Advertisement

छठ पूजा 2023:  आज यानी 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो रहा है। इस महोत्सव का समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिन तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन साध्य अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ बताया जाता है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक मानी जाती है। इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग साल भर इसका इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। 


Advertisement



Tranding News

Get In Touch